चेन्नईः रामलीला मैदान में मध्यरात्रि में पुलिस कार्रवाई, बाबा रामदेव की गिरफ्तारी और लोगों पर लाठीचार्ज की तुलना जलियांवाला बाग कांड और आपातकाल से करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफ़ी मांगने की मांग करते हुए राष्ट्रपति से संसद का आपाकालीन सत्र बुलाने का आग्रह किया.आडवाणी ने संवादददताओं से कहा, रामलीला मैदान में पुलिस की कार्रवाई से आपातकाल की याद ताजा हो गयी है जब कांग्रेस की सरकार ने बर्बरतापूर्वक लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया था. पुलिस कार्रवाई की तुलना जलियांवाला बाग कांड से करते हुए उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार और कालाधन का मुद्दा उठानेवाले रामदेव और उनके समर्थकों के खिलाफ़ ऐसी बर्बर कार्रवाई निंदनीय है. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस घटना के लिए न केवल बाबा रामदेव बल्कि पूरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा, मेरी एक मांग यह भी है कि राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पिछले कम से कम छह महीने की घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए संसद का आपालकालीन सत्र बुलायें, ताकि भ्रष्टाचार और कालाधन जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सके.
4 जून 2011 - 19:30
समाचार कोड: 245420
रामलीला मैदान में मध्यरात्रि में पुलिस कार्रवाई, बाबा रामदेव की गिरफ्तारी और लोगों पर लाठीचार्ज की तुलना जलियांवाला बाग कांड और आपातकाल से करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफ़ी मांगने की मांग करते हुए राष्ट्रपति से संसद का आपाकालीन सत्र बुलाने का आग्रह किया.